खबरें जंक्शन के वरिष्ठ पत्रकार शाहबाज खान को उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने किया सम्मानित

रामपुर: खबरें जंक्शन चैनल के वरिष्ठ पत्रकार शाहबाज खान को उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी द्वारा विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संदीप सोनी ने कहा कि पत्रकारिता देश का मजबूत चौथा स्तंभ है, और पत्रकार हमारे समाज की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं।

उन्होंने कहा, “पत्रकारों को सम्मानित करने का उद्देश्य यह है कि वे हमारी आवाज को जन-जन तक पहुंचाते हैं, हमारी समस्याओं को उजागर करते हैं और हमें समर्थन देते हैं। हम शाहबाज भाई के आभारी हैं कि उन्होंने अपना कीमती समय निकालकर हमारे कार्यक्रम में शिरकत की और व्यापार मंडल का हौसला बढ़ाया।”

इस सम्मान समारोह में स्थानीय व्यापारियों और पत्रकारों ने भी उपस्थिति दर्ज कराई, और शाहबाज खान के प्रयासों की सराहना की गई।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.