पुरानी रंजिश के चलते मिलक में युवक पर चाकू से हमला, मदन लाल गंभीर रूप से घायल

मिलक: पुरानी रंजिश के चलते अस्दुल्लापुर गोस्वामी मोहल्ले में एक युवक ने मदन लाल पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब मदन लाल अपने घर से बाहर जा रहा था, तभी घात लगाए खड़े आरोपी युवक ने उस पर हमला कर दिया।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों के बीच पहले से तनातनी चल रही थी, जिसके चलते विवाद बढ़ा और मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान आरोपी युवक ने मदन लाल पर चाकू से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद मोहल्ले में हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासियों ने घायल मदन लाल को तुरंत रिक्शे में डालकर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई और हमलावर की तलाश में जुट गई है। पुलिस गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की गहनता से जांच कर रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.