‘हम बिरयानी खाने और गले मिलने नहीं गए’, खरगे का BJP पर तंज; कहा- मोहब्बत हमारे साथ और शादी पाकिस्तान के साथ

कांग्रेस ने पाकिस्तान के साथ फिर से बातचीत शुरू करने के आरोप को लेकर भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शनिवार को जम्मू में मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जो भी कहा है कि कांग्रेस पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है, ये सब झूठ है। वे मुद्दे को भटकाना चाहते हैं। खरगे ने कहा कि हम कभी बिरयानी खाने और उनसे गले मिलने नहीं गए। भाजपा पर तंज कसते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोहब्बत हमारे साथ और शादी पाकिस्तान के साथ है उनकी। गौरतलब है कि इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा था कि वह पाकिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करना चाहती है।

 

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.