यूपी के पूर्व आईएएस अफ़सर के घर ईडी का छापा

दिल्ली/उत्तर प्रदेश: यूपी के रिटायर्ड आईएएस अफ़सर और नोएडा अथॉरिटी के पूर्व सीईओ मोहिंदर सिंह के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छापा मारा है। यह छापेमारी उनके चंडीगढ़ स्थित आलीशान कोठी के अलावा दिल्ली, नोएडा, मेरठ और गोवा में उनके ठिकानों पर की गई।

ईडी की कार्रवाई में लगभग 1 करोड़ रुपये नकद, 12 करोड़ रुपये के हीरे, 7 करोड़ रुपये की कीमत के सोने के जेवरात, साथ ही कई संदिग्ध दस्तावेज और प्रॉपर्टी के कागजात बरामद हुए हैं।

मोहिंदर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने नोएडा के सीईओ के रूप में कई बड़े बिल्डरों को फायदा पहुंचाया था। इस मामले की जांच प्रवर्तन निदेशालय द्वारा की जा रही है, और कई गंभीर आरोपों की जांच भी चल रही है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.