रामपुर: 5 दिन से अपहृत नाबालिग युवती को पुलिस ने किया बरामद

रामपुर: स्वार पुलिस ने 5 दिनों से अपहृत नाबालिग युवती को सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है। 1 तारीख को अपहरण की एफआईआर दर्ज की गई थी, जिसके बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए युवती को मेय वाहन के साथ खोज निकाला।

पुलिस युवती के बयान अंकित कर रही है और मेडिकल परीक्षण भी कराया जा रहा है। इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि अपहरण में एक नामचीन नर्सिंग होम संचालक का नाम भी सामने आ रहा है, जिसकी जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, नाबालिग युवती लगभग 4-5 दिनों तक अपहरणकर्ताओं के कब्जे में थी। मामले की गहन जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.