कोतवाली पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार किया, चोरी की चांदी की पायल और सोने की अंगूठियां बरामद

बदायूं। थाना कोतवाली पुलिस ने दो शातिर महिला चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। ये महिलाएं दो जोड़ी चांदी की पायल और दो सोने की अंगूठियां चोरी करने में संलिप्त थीं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नगर बदायूं के कुशल निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नगर बदायूं के नेतृत्व में थाना कोतवाली की पुलिस ने यह कार्रवाई की।

घटना का विवरण

वादि जितेन्द्र महाजन गुप्ता, निवासी कटरा ब्रहामपुर, ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी सर्राफा दुकान, महाजन ज्वैलर्स से दो जोड़ी चांदी की पायल और दो सोने की अंगूठियां चोरी हो गई हैं। इस पर थाना कोतवाली में मुकदमा संख्या 317/24 धारा 305 BNS बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दो अज्ञात महिला चोरों की पहचान की। गिरफ्तार की गई महिलाओं के नाम रिहाना पत्नी चाद और कल्लो पत्नी सत्तार हैं, जो बडे मोहल्ला साहबउद्दीनगंज, सिकंदरारऊ, जनपद हाथरस की निवासी हैं। इन महिलाओं के पास से चोरी की गई दो जोड़ी चांदी की पायल और दो सोने की अंगूठियां भी बरामद की गईं।

अदालत में पेशी

गिरफ्तार महिलाओं को संबंधित मुकदमे में धारा 317 BNS (2) की वृद्धि के साथ मा० न्यायालय में पेश किया गया। उन्हें जिला कारागार भेजा गया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.