मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPP आरक्षी नागरिक पुलिस भर्ती परीक्षा के सफल आयोजन पर दी बधाई

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने UPP आरक्षी नागरिक पुलिस के 60,200 से अधिक पदों पर चयन के लिए आयोजित लिखित परीक्षा-2023 के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने पर सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी है।

मुख्यमंत्री ने परीक्षा में भाग लेने वाले सभी ऊर्जावान और अनुशासित युवाओं को उनके मनोनुकूल परिणाम प्राप्त होने और उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की है।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विश्व की सबसे बड़ी सिविल पुलिस भर्ती परीक्षा को सफलतापूर्वक और सकुशल संपन्न कराने में सहयोग देने वाले सभी जनों, उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड और समस्त जनपदों के जिला प्रशासन को भी हृदय से धन्यवाद दिया है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.