नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा का सख्त रुख: रिश्वतखोर कर्मचारी निलंबित, पूरे स्टाफ को चेतावनी

नगर पालिका परिषद बदायूं की अध्यक्ष फात्मा रजा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए मकसूद अली, एक वे0स0 कर्मी, को रिश्वतखोरी के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। सोशल मीडिया पर वायरल हुई एक वीडियो क्लिपिंग में मकसूद अली को मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए अवैध रूप से धन की मांग करते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के प्रसारित होने के बाद, फात्मा रजा ने तत्काल संज्ञान लिया और संबंधित कर्मचारी के खिलाफ विभागीय कार्यवाही के निर्देश दिए।

इसके साथ ही, फात्मा रजा ने पालिका सभागार में एक विशेष बैठक का आयोजन किया, जिसमें समस्त कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए गए कि किसी भी कार्य के लिए अवैध धन की मांग न की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी कर्मचारी इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

इस बैठक में पालिका के मुख्य सफाई निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई निरीक्षक केशव गंगवार, सफाई निरीक्षक राजीव मलिक, सहायक अभियंता जल सतीश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां, लिपिक नवेद इकबाल गनी, लिपिक सचिन सक्सेना, लिपिक साहिर हुसैन सहित समस्त स्टाफ मौजूद था।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.