गाजियाबाद पुलिस ने PG हॉस्टल की आड़ में अनैतिक देह व्यापार पर छापेमारी की

गाजियाबाद: थाना साहिबाबाद क्षेत्र के राजेन्द्र नगर में स्थित एक PG हॉस्टल में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के संदेह पर छापेमारी की है। पुलिस को इस क्षेत्र से लगातार ऐसी गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। ACP साहिबाबाद रजनीश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए हॉस्टल संचालिका समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा, पुलिस ने चार महिलाओं को भी हिरासत में लिया है और मौके से आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है।

छानबीन के दौरान हिरासत में ली गई महिलाओं ने पुलिस को बताया कि हॉस्टल संचालिका ने उनके अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल किया और उन्हें इस अनैतिक कार्य में धकेल दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार पुरुष और हॉस्टल संचालिका को गिरफ्तार कर लिया है।

महिलाओं को चिकित्सा जांच के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और पुलिस मामले में वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.