रामपुर में नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने फहराया तिरंगा, जनपदवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

रामपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रामपुर नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने तिरंगा फहराकर जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। नगर पालिका परिषद को तिरंगा लाइट से सजाया गया और हर घर पर तिरंगा लगाया गया।

इस खास मौके पर पूरे शहर में शान से तिरंगा लहराया गया। नगर पालिका में बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिसके बाद नगर पालिका चेयरपर्सन सना मामून ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए।

सना मामून ने गांधी समाधि पर ध्वजारोहण कार्यक्रम में भी भाग लिया। इसके अलावा, पुलिस लाइंस के ग्राउंड पर पुलिस अधिकारियों की उपस्थिति में पुलिस जवानों ने राष्ट्रगान गाया और रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए।

इस कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कृषि राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख, जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह, पुलिस अधीक्षक विधासागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी हेम सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.