भदोही: भदोही पुलिस की बड़ी कार्यवाही, शातिर गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

कब्जे से बोरी में 10.100 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद

भदोही। डॉ0 मीनाक्षी कात्यायन, पुलिस अधीक्षक भदोही ने जनपद के रास्ते मादक पदार्थों की तस्करी के रोकथाम व मादक पदार्थों की बरामदगी तथा अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए सभी सम्बंधित को सख्त निर्देश दिए गए हैं। थाना चौरी पुलिस टीम ने मंगलवार रात को अनेगपुर तिराहा ग्राम चौरी खास के पास से शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता प्राप्त की।
पुलिस ने गांजा तस्कर के कब्जे से एक बोरी में 10.1000 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा बरामद किया गया। बरामदशुदा गांजा की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- (01 लाख 50 हजार रुपए) है। पुलिस ने गांजा तस्कर के खिलाफ मु0अ0सं0-94/2023 धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही के लिए जेल भेज दिया है।

गिरफ्तार तस्करों के विवरण
शशिकांत सिंह पुत्र हिमांचल सिंह निवासी मूर्तियां थाना घोरावल जनपद सोनभद्र उम्र करीब 52 वर्ष
बरामदगी
एक बोरे में कुल 10.100 कि0ग्रा0 नाजायज गांजा अनुमानित कीमत करीब ₹1,50,000/- (01 लाख 50 हजार रुपए)

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
उ0नि0 अविनाश प्रकाश राय(थानाध्यक्ष चौरी), उ0नि0 अविनाश त्रिपाठी, हे0कां0 इंदल कुमार, हे0कां0 शकील खॉं, कां0 राम नगीना, कां0 अखिलेश भारती व कां0 धर्मदेव राम थाना चौरी जनपद भदोही

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.