सात वर्षों से मीडिया कर्मियों की आवाज उठाने वाली संस्था,अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन (रजि0) के अध्यक्ष बनाए गए जितेन्द्र कुमार ठाकुर

मोदीनगर : कादराबाद स्थित श्याम एनक्लेव कॉलोनी में, अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन (रजि0) के तत्वाधान में, एक बैठक आयोजित की गई, बैठक में पत्रकारों की आवाज को बुलंद करने और उनके हितों में कार्य करने के लिए सभी ने, अपने अपने विचार व्यक्त किए, बैठक में सर्व सम्मति से जितेंद्र कुमार ठाकुर को मोदीनगर अध्यक्ष चुना गया। इस दौरान वहां उपस्थित पत्रकारों ने फूल माला पहनाकर एव मिठाई खिलाकर बधाई दी। नव मनोनीत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ठाकुर ने कहा संस्था ने उनको जो जिम्मेदारी सौपी है। वह उसको बखूभी निभायँगे।और पत्रकारों की समस्याओं का समाधान कराने का प्रयास लगातार करते रहेंगे। सभी को एक समान देखा जाएगा। और साथ ही जो लोग संस्था से जुड़े हैं उनकी पत्रकारों की नहीं अन्य पत्रकारों के साथ भी अगर कोई समस्या सामने आती है। तो उनके लिए भी आवाज उठाने का काम किया जाएगा। उन्होंने बताया की बहुत जल्द ही संस्था के पदाधिकारी की घोषणा की जाएगी। अखिल भारतीय मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संजीव चिकारा ने नव मनोनीत अध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा पत्रकारों के खिलाफ अन्याय बर्दास्त नहीं किया जाएगा। उनकी संस्था हमेशा पत्रकारों के हित में करीब 7 वर्षो से लगातार कार्य कर रही है। और आगे भी लगातार करती रहेगी। मुख्य रूप से बैठक में उपस्थित रहे। सोहन वर्मा, अश्वनी त्यागी,नीरज गुप्ता,प्रशांत नेहरा,रमेश निरवाल,राजेश योगीराज,दीपक सेन,रवि दत्त सेन, अयूब खान,अनिल वशिष्ठ,डॉ किशन लाल शर्मा,धर्मेंद्र चौधरी,दिवाकर सिंह धनखड़,राशू मलिक,पुनीत चौधरी,संजय शर्मा,दिनेश शर्मा, संजीव कौशिक,सचिन तेवतिया, आदि मीडिया कर्मी बैठक में उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.