झारखंड: मुहर्रम जुलूस के मार्ग को लेकर दो समूहों के बीच झड़प, 6 लोग घायल

धनबाद (झारखंड)। झारखंड के धनबाद जिले में मुहर्रम जुलूस के मार्ग में बदलाव को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए, पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी। यह घटना बुधवार रात वासेपुर के पांडरपाला इलाके में हुई।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए इलाके में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एच पी जनार्दन ने कहा कि झड़प मुहर्रम जुलूस के मार्ग में बदलाव के कारण हुई। आयोजकों ने दावा किया कि जल-जमाव के कारण मार्ग बदलना पड़ा।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया गया। उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.