ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट जरुरतमंद लोगों के बीच किया भोजन का वितरण

पटना। ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा नियमित रूप से जरुरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण किया जा रहा है। ह्यूमन राइट्स शोशल वेल्फेयर ट्रस्ट के नेशनल सेक्रेट्री धनंजय कुमार सिंह एवं संस्थापक चेतन थिरानी ने बताया कि गांधी मैदान, आकाशवाणी के नजदीक जरूरतमंदो के बीच भोजन वितरण किया जा रहा है।
ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक चेतन थिरानी ने बताया कि प्रथम कोरोना काल के समय से ही जरूरतमंद लोगों की सेवा की जा रही है।धनंजय सिंह ने कहा संस्था का संकल्प सदा असहाय जरूरतमंद लोगों की सहायता करना है।
चेतन थिरानी ने बताया कि प्रतिमाह स्वास्थ्य शिविर लगाये जाते है। पटना के विभिन्न स्थानों पर निःशुल्क चिकित्सा तथा रोगों की जाँच की सुविधा सुलभ कराया जाता है।
भोजन वितरण में ह्यूमन राइट्स वूमेन चिल्ड्रन सोशल वेलफेयर ट्रस्ट के संस्थापक चेतन थिरानी एवं उप संस्थापक बसंत थिरानी,राष्ट्रीय सेक्रेटरी धनंजय कुमार सिंह,राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रिया थिरानी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष पूजा ऋतुराज,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नील गौरव,पटना यूथ प्रेसिडेंट विकास कुमार गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष रोशन अग्रवाल,यूथ वाइस प्रेसिडेंट अविनाश कुमार झा, बबली रंजन,शशि रंजन कुमार, शानू श्री मौजूद थे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.