हम एकता मंच की मासिक मीटिंग का आयोजन

रामपुर। रामपुर में हम एकता मंच की मासिक मीटिंग हुई, जिसमें अहम सामाजिक मुद्दों पर बात हुई, जिसमें चाइनीस मांझे से होने वाले हादसे के लिए सभी लोगों से मानवीय अपील की गई, चाहे उसमें दुकानदार हो या पतंग उड़ाने वाले हो, हम एकता मंच के सभी कार्यकर्ताओं ने सबसे अपील की है की चाइनीस मांझे का इस्तेमाल बिल्कुल ना करें यह जानलेवा है दूसरी और आयुष्मान कार्ड को लेकर भी बात हुई, जिन लोगों के लिस्ट में नाम होने के बाद भी आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहे हैं हम एकता मंच उनके लिए विशेष तौर पर कैंप का आयोजन करेगा,आयुष्मान कार्ड से वंचित लोगों के कार्ड बनवाने के लिए मदद भी करेगा, इस दौरान मीटिंग में शामिल अलीम खान मेंबर सुनील कुमार पप्पू यादव प्रधान जाहिद खान इमरान खान नादिर खान बबलू शुएब खान और राष्ट्रीय अध्यक्ष शादाब शफीक खान मौजूद रहे.

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.