सपा नेता आज़म खान के हमसफर रिसोर्ट पर गरजी जेसीबी, कब्जामुक्त कराई गई सरकारी जमीन

रामपुर। समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान के हमसफर रिजॉर्ट पर बुलडोजर चलाया गया है। तीन बुलडोजर की मदद से इस रिजॉर्ट को तोड़ा गया। मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। बता दें कि रामपुर जिला प्रशासन ने तहसीलदार सदर की कोर्ट में भाजपा नेता आकाश सक्सेना के शिकायत पर वाद दायर किया था। जिसमें कहा गया था कि रिसॉर्ट में खाद के गड्ढों की 0.038 हेक्टेयर जमीन है। जिसकी गाटा संख्या 164 है। कोर्ट के आदेश पर पैमाइश कराई गई। इसमें पुष्टि हुई कि यह जमीन खाद के गड्ढों की है।

कोर्ट ने अवैध कब्जा हटाने और क्षतिपूर्ति वसूलने के आदेश दिए। आदेश के पालन में प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर हमसफर रिसोर्ट पहुंची और कब्जामुक्त कराने की प्रक्रिया शुरू की। जेसीबी की मदद से अवैध निर्माणों और कब्जों को हटाया गया।

विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत
भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने की थी शिकायत रामपुर के शहर विधायक आकाश सक्सेना ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर हमसफर रिजॉर्ट बनाने के मामले में शिकायत की थी। उन्होंने इस रिजॉर्ट को ध्वस्त करने के लिए प्रशासन पर प्रेशर बनाया था। इसके बाद प्रशासन ने मंगलवार को ये कार्रवाई की।

2019 में हमसफर रिजॉर्ट में सामुदायिक उपयोग की जमीन कब्जा करने का आरोप लगा था। इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने जांच और पैमाइश के बाद एक गाटा संख्या की भूमि कूड़े से खाद बनाने वाले गड्डों के लिए तथा दो गाटा संख्या के भूभागों पर सरकारी रास्ता दर्ज होने की रिपोर्ट दी। रिपोर्ट में कहा गया था कि ये सरकारी भूमि हमसफर रिजॉर्ट के अंदर है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.