विधायक प्रतिनिधि ने चिकित्सा अधीक्षक की मुलाकात

रामपुर। स्वार टांडा क्षेत्रीय विधायक शफीक अहमद अंसारी के टाण्डा प्रतिनिधि व अपना दल एस के विधानसभा अध्यक्ष शरीफ जमील ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनियुक्त चिकित्साधीक्षक डॉक्टर सतवीर साहब से मुलाकात कर टाण्डा सीएचसी का चार्ज संभालने पर उन्हें खासतौर पर मुबारकबाद पेश की.इस दौरान शरीफ जमील ने डॉक्टर सतवीर साहब से सीएचसी में अल्ट्रासाउंड सेंटर की व्यवस्था कराने की बात की साथ ही शरीफ जमील ने कहा कि हम शीघ्र ही विधायक के सहयोग से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री दीदी अनुप्रिया पटेल से मिलकर अल्ट्रासाउंड सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के बारे में अवगत कराएंगे।
इस मौके पर हाफिज शफीक,लियाकत नवाज़,जावेद मिम्बर,अकबर अली,रिवायत अली,मदन लाल सैनी,मो मुबीन,मास्टर असगर अंसारी हफ़ीज़ मालिक आदि लोग उपस्थित रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.