रामपुर के सैदनगर ब्लॉक के कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में शासन के निर्देशानुसार स्कूल चलो अभियान रैली का आयोजन किया गया।
रैली का शुभारंभ रामपुर के जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। रैली ग्राम हजरतपुर में विभिन्न मार्गों पर घूमी। तथा विद्यालय पर आकर संपन्न हुई। रैली में शामिल बच्चे स्कूल चलो अभियान रैली से संबंधित विभिन्न नारो की तख्तियां एवं पोस्टर- बैनर हाथों में लिए हुए थे तथा बच्चे विभिन्न नारे लगा रहे थे जैसे मम्मी पापा हमें पढ़ाओ, स्कूल में चलकर नाम लिखाओ आधी रोटी खाएंगे, बच्चों को पढ़ाएंगे
स्कूल चलो अभियान रैली के शुभारंभ से पहले जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में नए प्रवेश पाए बच्चों पर पुष्प वर्षा की एवं उनका रोली चावल से तिलक लगाकर स्वागत किया।
जिलाधिकारी द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली के शुभारंभ से पूर्व अशोक के पौधे का पौधारोपण भी किया गया। तथा बच्चों के सामने पौधारोपण करके बच्चों को पर्यावरण के महत्व के बारे में समझाया।
कंपोजिट स्कूल घाटमपुर में शासन के निर्देशानुसार मिड डे मील में बने विशेष व्यंजन हलुवा को भी उन्होंने बच्चों के साथ पंक्ति में बैठकर चखा। स्कूल चलो अभियान रैली के बाद उन्होंने विद्यालय परिसर का भ्रमण किया तथा विद्यालय वातावरण, पौधों और हरियाली की सराहना ही।
उन्होंने विभिन्न कक्षा कक्ष में जाकर दीवारों पर लगे हुए टीएलएम भी देखा और सराहना की। विद्यालय के स्टाफ द्वारा जिलाधिकारी महोदय से प्रार्थना की गई कि विद्यालय के सामने कोई भी स्पीड ब्रेकर नहीं है। गाड़ियां बहुत तेजी से निकलती हैं , विद्यालय की छुट्टी के समय बच्चों के हित को ध्यान में रखते हुए अगर स्पीड ब्रेकर बन जाए तो बच्चों को काफी सुविधा होगी। इसके साथ ही स्टाफ ने कहा कि एक कक्षा कक्ष की भी कमी है। जिस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन देकर शीघ्र ही इस कार्य को कराने के लिए कहा।
इस अवसर पर बीएसए रामपुर संजीव कुमार, सैदनगर के खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार सक्सेना, स्टेनो मनमोहन यादव, पन्नालाल, सरफराज अहमद, सबीना मंसूरी, भारत सिंह, अभिनव गुप्ता, डा मदनपाल, मुजाहिद खान, चिरंजीव गुड्डू, मलखान सिंह, सीमा गौहर, रजिया बेगम, नसरीन बी, रजनी गुप्ता, संगीता यादव, नेहा कश्यप, शहनाज बी, शाजिया बी आदि उपस्थित रहे.
मैं शाहबाज़ खान पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं और वर्तमान में खबरें जंक्शन चैनल में रामपुर ब्यूरो के रूप में कार्यरत हूं। पत्रकारिता के प्रति मेरी प्रतिबद्धता, निष्पक्षता और निर्भीक कार्यशैली ने मुझे इस क्षेत्र में एक अलग पहचान दिलाई है।
मेरी प्रारंभिक शिक्षा सुगरा चिल्ड्रन एकेडमी (इंग्लिश मीडियम) में नर्सरी से कक्षा 5 तक हुई। इसके बाद कक्षा 6 से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा सुंदर लाल इंटर कॉलेज, रामपुर से प्राप्त की। वर्ष 2014 में हाईस्कूल तथा 2016 में इंटरमीडिएट उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत मैंने भौतिक विज्ञान (Physics), रसायन विज्ञान (Chemistry) एवं जीव विज्ञान (Biology) विषयों के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त की।
मैं वर्ष 2013 से पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हूं। अपने करियर के दौरान समाचार प्लस, समाचार टुडे, इंडिया वॉइस जैसे प्रतिष्ठित न्यूज़ चैनलों तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थान में भी कार्य कर चुका हूं। मुझे राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक, अपराध, विकास एवं जनहित से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव है।
मैं हर प्रकार की खबर को तथ्यों के आधार पर निष्पक्ष और जिम्मेदारी के साथ प्रस्तुत करता हूं। मेरी कोशिश हमेशा जनता की आवाज़ को प्रशासन और शासन तक पहुंचाने की रही है। इसी कार्यशैली के कारण मेरे संस्थान ने हमेशा मुझ पर विश्वास जताया है।
वर्ष 2013 से अब तक हुए सभी लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों की ग्राउंड कवरेज के दौरान उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए मुझे जिला प्रशासन द्वारा कई प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं। जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने के कारण मुझे कई बार कानूनी चुनौतियों और मुकदमों का भी सामना करना पड़ा, लेकिन मैंने हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन किया।
वर्तमान में वर्ष 2024 से ग्रामीण आंचलिक पत्रकार एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहा हूं। पत्रकारिता के साथ-साथ समाज सेवा के क्षेत्र में भी मेरी सक्रिय भागीदारी रही है। पिछले 13 वर्षों में विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं गैर-सरकारी संगठनों (NGOs) द्वारा मुझे उत्कृष्ट कार्यों के लिए अनेक सम्मान-पत्र, ट्रॉफी, मोमेंटो, मेडल एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए हैं।
मेरा उद्देश्य सदैव निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग की आवाज़ को बुलंद करना तथा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की गरिमा को बनाए रखना है।
