रामपुर में वन विभाग टीम और थाना गंज पुलिस की टीम ने पकड़े 205 जंगली तोते

रामपुर में वन विभाग और थाना गंज पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 205 तोते बरामद किए गए हैं। फिलहाल मामला कोतवाली थाना गंज पुलिस द्वारा दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।

दरअसल शुक्रवार को रामपुर पुलिस को सूचना दी गई कि एक तस्कर सियाज कार से तस्करी करके दिल्ली की ओर जंगली तोतों को ले जाकर बेचने की तैयारी कर रहे है। जिसके बाद पुलिस तत्काल तस्करों को गिरफ्तार के लिए रवाना हुआ और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

बता दे कि इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसमें बताया गया कि वन क्षेत्रों से भारी संख्या में तोतों की तस्करी की जा रही है। तस्कर सियाज कार के माध्यम से तोतो की तस्करी कर दिल्ली की ओर ले जा रहे हैं। इस जानकारी के मिलते ही वनाधिकारी और STF के संयुक्त टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक सियाज कार को पकड़ा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.