रामपुर: नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने ग्रहण किया पुलिस अधीक्षक का चार्जभार

रामपुर। नवागन्तुक पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्रा ने पुलिस अधीक्षक का चार्जभार ग्रहण किया। पुलिस अधीक्षक रामपुर का चार्जभार ग्रहण करने के पश्चात अपर पुलिस अधीक्षक और समस्त क्षेत्राधिकारीगण से परिचय कराया गया।
पुलिस अधीक्षक,रामपुर विद्यासागर मिश्रा ने आगामी त्यौहार, अपराध नियन्त्रण, कानून/शान्ति व्यवस्था तथा जनमानस में सुरक्षा की भावना जागृत करने के दृष्टिगत थाना सिविल लाइन क्षेत्रान्तर्गत महत्वपूर्ण/ भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस बल के साथ पैदल गस्त की।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.