बदायूं में एनकाउंटर में पकड़ा गया रेप का आरोपी, सिपाही भी घायल

10 साल की मासूम से किया था रेप, साधु का रूप लेकर इलाके में घूम रहा था वीरेश यादव

बदायूं में 10 साल की बच्ची से रेप के आरोपी वीरेश यादव को पुलिस ने शनिवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पैर में गोली लगी है। एनकाउंटर में एक सिपाही को भी गोली लगी है। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया है। आरोपी सन्यासी का रूप बनाकर पुलिस से बचते हुए गांव-गांव घूम रहा था।
पुलिस ने कादरचौक थाना क्षेत्र के गांव मौसमपुर निवासी वीरेश यादव (40) को शनिवार दोपहर बाद एनकाउंटर में खिरिया बाकरपुर गांव के जंगल में पकड़ लिया। सीओ उझानी शक्ति सिंह ने बताया कि आरोपी रेप की वारदात को अंजाम देकर भाग गया था। पुलिस सप्ताहभर से उसकी तलाश में जुटी हुई थी। उसके परिचितों व परिवार वालों को भी थाने लाकर पूछताछ की गई लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ रहा था। ऐसे में सर्विलांस सेल से भी मदद ली जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस खिरिया बाकरपुर गांव के जंगल में पहुंची तो आरोपी पुलिस को देख भाग निकला। पीछा करने पर फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक सिपाही गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस की क्रॉस फायरिंग में वीरेश के पैर में गोली लगी है। आरोपी के पास से तमंचा, खोखा व कारतूस भी पुलिस को मिले हैं।

अस्पताल में चल रहा इलाज
पुलिस घायल को पहले सीएचसी ले गई लेकिन ब्लडिंग ज्यादा होने के कारण उसे प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। ऐसे में पुलिस उसे जिला अस्पताल ले आई है। सीओ ने बताया कि आरोपी की हालत गंभीर है। फिलहाल प्राथमिकता के तौर पर उसका इलाज कराया जा रहा है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.