देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रोंद बेचने वाले आरोपी को अपराध शाखा उंचा गांव की टीम ने किया गिरफ्तार

फरीदाबाद-  पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगने के लिए आरोपीयो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा उंचा गांव प्रभारी की टीम ने देशी पिस्तौल व जिंदा रोंद बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अजय उर्फ लाला गांव पाली का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-3/4 के एरिया से गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कुछ दिन पूर्व अपने गांव के ही राजेन्द्र को एक देसी पिस्तौल व 2 जिंदा रोंद बेचे थे। जो आरोपी राजेन्द्र को पूर्व में अपराध शाखा टीम ने देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद सहित गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। आरोपी अजय से पूछताछ में सामने आया था कि आरोपी के पास देसी पिस्तौल व जिंदा रोंद उसके मामा के थे। उसके मामा की कुछ समय पहले ही मृत्यु हुई है। आरोपी को मुकदमें में पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.