रामपुर: पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी गई विनम्र श्रद्धाजंलि

अपने कर्तव्य की वेदी पर अपने प्राणों को न्यौछावर करने वाले अमर शहीदों की याद में “पुलिस स्मृति दिवस” का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है । पुलिस लाइन, रामपुर में पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया ।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अन्य पुलिस के अधिकारीगण/कर्मचारीगण द्वारा शहीद हुए जवानों को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी एवं शहीद हुए पुलिस जवानों की आत्मिक शांति के लिए गार्द द्वारा सलामी देते हुए 2 मिनट का मौन धारण किया गया । पुलिस स्मृति दिवस हर वर्ष उन शहीद पुलिसकर्मियों की याद में मनाया जाता है जो अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ वहन करते हुये शहीद हो गये । इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक, समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य उपस्थित रहे ।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.