दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र को लगी चोट, पैर में चढ़े प्लास्टर के साथ शेयर किया वीडियो, खुद को बताया ‘जख्मी शेर

मुंबई। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र भले ही 88 साल के हो चुके हैं, लेकिन वह काफी सोशल मीडिया फ्रेंडली हैं। अमिताभ बच्चन की ही तरह वह भी सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं और आए दिन नए-नए वीडियो और पोस्ट शेयर करते रहते हैं। साथ ही वह लगातार काम भी कर रहे हैं। ही-मैन 2023 में रिलीज हुई रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्टारर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ में अहम रोल में दिखाई दिए थे और फिर शाहिद कपूर-कृति सेनन स्टारर ‘तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया’ में भी नजर आए। आज-कल अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले धर्मेंद्र अब अपने एक वीडियो को लेकर चर्चा में हैं, जिसे देखने के बाद अभिनेता के फैंस की चिंता बढ़ गई है। इस वीडियो में धर्मेंद्र के एक पैर में प्लास्टर सपोर्टर नजर आ रहा है, जिसके चलते उनके फैन इस सोच में हैं कि आखिर ही-मैन को हुआ क्या है।
88 की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं धर्मेंद्र
धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर अपना जो लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है, उसमें वह ग्रे स्वेटशर्ट और नीले रंग का पजामा पहने दिखाई दे रहे हैं। ‘शोले’ के वीरू कुर्सी पर बैठे हैं और उनके सीधे पैरों में प्लास्टर चढ़ा हुआ दिख रहा है। इस वीडियो के साथ ही धर्मेंद्र के कैप्शन की भी चर्चा है। वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा है- ‘जख्मी शेर… बिजी अगेन।’ धर्मेंद्र आखिरी बार वोटिंग के दिन पैप्स के कैमरे में कैद हुए थे। दूसरी तरफ अभिनेता की दूसरी पत्नी और अभिनेत्री हेमा मालिनी ने मथुरा से जीत की हैट्रिक लगाई है। हेमा तीसरी बार बीजेपी के टिकट से मथुरा से सांसद चुनी गई हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.