Birthday Special: 49 साल के हो गए दुनिया के सबसे हैंडसम फुटबॉलर डेविड बेकहम, 115 मैच में किए 17गोल
एक सक्सेजफुल मॉडल और बिजनेसमैन भी है दौलत और शोहरत कमाने वाले फुटबॉलर बेकहम
नई दिल्ली। अपने टैलेंट के दम पर दौलत और शोहरत कमाने वाले फुटबॉलर डेविड बेकहम आज अपना 50 वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। फुटबॉलर डेविड बेकहम मात्र एक फुलबॉलर ही नही बल्कि एक सक्सेजफुल मॉडल और बिजनेसमैन भी है। मैदान पर फुर्ती और चुस्ती के साथ खेलने वाले बेकहम एक दिमागी बीमारी ऑब्सेसिव कम्पल्सिव डिसऑर्डर से पीड़ित हैं।
जीवन परिचय
डेविड बेकहम का जन्म 2 मई 1975 को लंदन में हुआ था। इनके पिता का नाम डेविड एडवर्ड एलन बेकहम औऱ मां का नाम सैंड्रा जॉर्जीना वेस्ट है।
व्यक्तिगत जीवन
1999 में बेकहम ने ब्रिटिश गायिका विक्टोरिया एडम्स से शादी की। डेविड और विक्टोरिया बेकहम के चार बच्चे हैं।
मॉडल के तौर पर
पिच के बाहर वह एक मॉडल और प्रवक्ता हैं, जिन्होंने पेप्सी, केल्विन क्लेन, एडिडास, वोडाफोन, जिलेट और अन्य ब्रैंड्स का विज्ञापन किया है। वह 2003 और 2004 में Google के सबसे अधिक खोजे जाने वाले स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी थे। बेकहम के शरीर पर 50 से अधिक टैटू हैं।. जिसमें उनके बेटों रोमियो, क्रूज़ और ब्रुकलिन और उनकी पत्नी विक्टोरिया के नाम हैं।
कुल संपत्ति
बेकहम की कुल संपत्ति 450 मिलियन डॉलर है। यह संपत्ति 3 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा है। बेकहम के पास 202 करोड़ रुपये का प्राइवेट जेट, पोर्शे 911 टर्बो, जीप रैंगलर अनिलिमिटेड, बेंटले कॉन्टिनेंटल सुपरस्पोर्ट, रॉल्स रॉयस घोस्ट, ऑडी एस8, शेवी कैमारो, कैडिलाक एस्क्लेड, बेंटली मुलसेन और रॉल्स रॉयस फैंटम जैसी शानदार कारें हैं।
करियर
एक स्टाइलिश फुटबॉलर के नाम से मशहूर बेकहम ने 17 साल की उम्र में अपने प्रोफेशनल फुटबॉल की शुरुआत की थी. उन्होंने नौ सीजन मैनचेस्टर यूनाइटेड के लिए खेले. इस दौरान टीम ने छह बार प्रीमियर लीग, दो बार एफए कप और एक बार यूईएफए चैंपियंस लीग का खिताब जीता। अपने लीग करियर के अलावा बेकहम को 2000 में इंग्लैंड की राष्ट्रीय फुटबॉल टीम का कप्तान बनाया गया। वह 2006 तक कप्तान रहे। 2008 में वे टीम में लौट आए और 2010 विश्व कप के लिए क्वालीफाइंग मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया।
