Birthday Special: सीए बनना चाहते थे सिद्धांत चतुर्वेदी, लेकिन बलिया की गलियों से निकलकर बन गए मुंबई के गली बॉय

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ जुड़ चुका है सिद्धांत का नाम

नई दिल्ली। फिल्म गली बॉय के जरिए लोगों के दिलों में अलग छाप छोड़ने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी का आज 31 वां जन्मदिन है। यूपी के बलिया से निकर मुंबई तक पहुंचने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी कभी सीए बनना चाहते थे। पेंटिंग, सिंगिंग और कविता लिखना ..सिद्धांत चतुर्वेदी के शौक है। सिद्धांत ने थिएटर ज्वाइन करके कई सारे नाटकों में भी कान किया है।

जीवन परिचय
सिद्धांत चतुर्वेदी का जन्म 29 अप्रैल 1993 को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में हुआ था। उनके पिता लक्ष्मण चतुर्वेदी एक चार्टर्ड एकाउंटेंट हैं और उनकी मां एक गृहिणी हैं। 5 साल की उम्र में वे अपने परिवार के साथ मुंबई शिफ्ट हो गए।

शिक्षा
सिद्धांत चतुर्वेदी ने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज से वाणिज्य में स्नातक की पढ़ाई पूरी की है।

अफेयर
सिद्धांत चतुर्वेदी का नाम अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली के साथ जुड़ चुका है…हालांकि सिध्दांत इसे बस अफवाह ही बताया है।

करियर
सिद्धांत चतुर्वेदी ने साल 2016 में अपनी शुरुआत वेबसीरिज ‘लाइफ सही है’ से की थी, जिसके बाद उन्होंने इनसाइड एज में काम किया था। साल 2019 में सिद्धांत ने जोया अख्तर की फिल्म ‘गली बॉय’ में एक अहम भूमिका निभाई। इसके बाद सिद्धांत ने ‘बंटी और बबली 2’ और ‘गहराइयां’ जैसी फिल्मों में काम किया।

उपलब्धियां
सिद्धांत चतुर्वेदी को फिल्म ‘गली बॉय’ के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का फिल्मफेयर अवार्ड मिल चुका है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.