ककराला के समीना मैरिज हॉल में बीएसपी के लोकसभा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने कार्यालय का उद्घाटन किया

बदायूं के कस्बा ककराला में आज लोकसभा प्रत्याशी सैयद आबिद अली ने अपने कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया एवं प्रेस वार्ता कर के मीडिया सवालों का जवाब दिया और अपनी जान माल सुरक्षा के लिए प्रशासन को भी अवगत कराया है एक मीडियाकर्मी ने सुरक्षा पर भी प्रश्न किया जिस पर उन्होंने दो सुरक्षा गार्डो को पर्याप्त नहीं बताया वाला आँवला में अपने अनेकों कार्य विकास के गिनाये वह इस समय आंवला के मौजूदा चैयरमैन भी हैं उन्होंने कहा पिछली सरकार ने कोई विकास नहीं किया है अगर जनता मुझे सांसद भेजती है तो मैं जनता को क्षेत्र में सड़के साफ सफाई बेरोजगारी बच्चों को खेल के मैदान आदि पर विशेष ध्यान दूंगा उन्होंने कहा कि मुझे सभी समाजों का वोट मिल रहा है अगर किसी को विकास देखना है तो वह ऑवला जाकर देखें कि जितने भी द्वार बने हैं वह मेरे ही कार्यकाल में बने हैं इस अवसर पर मंडल कोऑर्डिनेटर जयपाल सिंह बी एस पी के जिला अध्यक्ष एस पी त्यागी, विधानसभा अध्यक्ष संजय सागर विधान सभा उपाध्यक्ष अच्छे खान का एव पूर्व प्रधान, जहांगीर , सचिन गुप्ता, रिहान नजमुल अंसारी , शोयव खान अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.