Happy Birthday: रोमांटिक और इमोशनल गानों को अपनी आवाज देकर लाखों दिलों पर राज करते है अरिजीत सिंह

फिल्म आशिकी 2 के गाने से रातोंरात स्टार बन गए अरिजीत सिंह

नई दिल्ली। फिल्म इंडस्ट्री में रोमांटिक और दर्द भरे गानों के लिए मशहूर अरिजीत सिंह आज अपना 37वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं। तमाम फिल्मी गानों को अपने सुरों से सजाने वाले अरिजीत सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। हिंदी फिल्म जगत में रोमांटिक गानें हो या इमोशनल .. अपनी आवाज के जादू से वे हर गानें को संवार देते है।

जीवन परिचय
अरिजीत का जन्म 25 अप्रैल 1987 को मुर्शीदाबाद, पश्चिम बंगाल में हुआ था। उनके पिता कक्कड़ सिंह पंजाबी और उनकी मां अदिति सिंह बंगाली हैं। उनके संगीत की शुरूआती ट्रेनिंग उनके घर से ही हुई। उनकी दादी गायन करती थीं।

पढ़ाई
अरिजीत सिंह ने राजा बिजय सिंह हाईस्कूल और श्रीपत सिंह कॉलेज से पढ़ाई की। भारतीय क्लासिकल संगीत उन्होंने राजेंद्र प्रसाद हजारी से सीखा और तबला वादन का प्रशिक्षण धीरेंद्र प्रसाद हजारी से लिया। वहीं बीरेंद्र प्रसाद हजारी ने उन्हें रबींद्र संगीत और पॉप संगीत सिखाया। नौ साल की उम्र में अरिजीत सिंह को भारतीय शास्त्रीय संगीत में गायन के प्रशिक्षण के लिए सरकार से छात्रवृत्ति मिली।

व्यक्तिगत जीवन
अरिजीत सिंह ने पहली शादी रियल्टी शो ‘गुरुकुल’में मिली को-कंटेस्टेंट रूपरेखा से 2013 में की थी। लेकिन 2013 में ही दोनों का तलाक भी हो गया है। फिर 2014 में उन्होंने अपने बचपन की दोस्त कोयल रॉय से शादी की। कोयल और अरिजीत के दो बच्चे हैं।

विवादों से नाता
सितंबर 2013 में सिंह को पत्रकार से बदसलूकी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था क्योंकि पत्रकार अपूर्बा चौधरी ने उनसे तलाक के बारे में पूछ लिया था।

करियर
अरिजीत सिंह ने अपने करियर की शुरुआत साल 2005 में गायकी से की। उनका पहला रियलिटी शो फेम गुरुकुल था। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक खूबसूरत और हिट गाने दिए।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.