थाना कैमरी पुलिस की गो-तस्करों से मुठभेड़, एक गोवंशीय पशु,दो तमंचे, कारतूस और खोखे बरामद

रामपुर से शाहबाज़ खान की रिपोर्ट

रामपुर में मंगलवार को पुलिस चैकिंग के दौरान थाना कैमरी क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर जंगल में 1 गौवंशीय पशु का वध करने की मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबन्दी कर बदमाशों को ललकारा जिस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायर किये पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो बदमाशों के पैर में गोली लगी जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया।

वहीं इस पर पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी का कहना है कि थाना केमरी पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ गौकश किसी इरादे से घूम रहे हैं। इस पर पुलिस फोर्स ने घेराबंदी की दो बदमाश मोटरसाइकिल पर दिखाई दिए उन्होंने पुलिस पर फायरिंग की आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाश घायल हो गए दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया उनके पास से मोटरसाइकिल गोकशी के उपकरण और एक बछड़ा बरामद हुआ है। यह थाना खजुरिया के रहने वाले हैं इनका पिछला भी अपराधिक इतिहास है।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.