18 अप्रैल को बदायूँ पहुंचेंगे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी आशीष शाक्य ने बताया लोकसभा क्षेत्र बदायूँ के भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य 18 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व व जनता जनार्दन के साथ दाखिल करेंगे।

नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले बदायूं क्लब में 09:30 बजे नामांकन जनसभा का आयोजन किया जाएगा। जिसको मा० उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी नामांकन जनसभा को संबोधित करेंगे।
डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन ग्राउंड बदायूं पहुंचेंगे, उसके बाद कार द्वारा बदायूं क्लब पहुंचेंगे।
नामांकन जनसभा के बाद ढोल-नगाड़े, डीजे और रोड-शो जुलूस के साथ लोकसभा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शाक्य कलेक्ट्रेट पहुँचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.