अशोक विजयादशमी के उपलक्ष पर मुख्य अतिथि 96 विधायक रिंकी कोल हुई शामिल

  •  संवाददाता: मंजय वर्मा

मिर्जापुर।  जनपद मिर्जापुर के लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा बेलाही में अशोक विजयदशमी का पर्व बड़े धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। परंपरागत मान्यता के अनुसार, इस दिन सम्राट अशोक ने कलिंग युद्ध में विजय प्राप्त की थी और उसी उपलक्ष्य में यह पर्व विशेष रूप से मनाया जाता है।

कार्यक्रम के दौरान बौद्ध भिक्षुओं ने उपस्थित जनसमूह को *प्रज्ञा, शील, करुणा* और तथागत महामानव भगवान गौतम बुद्ध के उपदेशों का स्मरण कराया। भिक्षुओं ने कहा कि बुद्ध के मार्ग पर चलने से जीवन की कठिनाइयाँ सरल हो जाती हैं और समाज में जातिगत भेदभाव जैसी कुरीतियाँ समाप्त होती हैं। उन्होंने बताया कि इस धर्म में मानव को केवल मानव के रूप में देखा जाता है—यहाँ किसी को ऊँच-नीच या बड़ा-छोटा नहीं माना जाता।

भंते ज्ञान ज्योति ने अपने संबोधन में कहा कि प्रत्येक मानव का यह प्रथम कर्तव्य है कि वह सच और झूठ में भेद कर सके तथा पाखंड से दूर रहे। उन्होंने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे सदैव सत्य और करुणा के मार्ग पर चलें।

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य संयोजक राजमणि मौर्य, हीरामणि मौर्य, राजेंद्र प्रसाद मौर्य (मंडल अध्यक्ष, कुशवाहा महासभा), एडवोकेट अखिलेश मौर्य, अखिलेश बिंद सहित अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी गण मौजूद रहे।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.