UP के 7 कलेक्टर को मिलेगा अवार्ड !!

रामपुर: उत्तर प्रदेश में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सात जिलाधिकारियों को राजस्व परिषद के चेयरमैन IAS डॉ. रजनीश दुबे द्वारा सम्मानित किया जाएगा। ये सभी कलेक्टर अपने-अपने जिलों में ई-खतौनी (घरौनी) बनाने के काम को निर्धारित समय में पूरा करने के लिए प्रशंसा प्राप्त करेंगे।

सम्मानित किए जाने वाले जिलाधिकारी निम्नलिखित हैं:
IAS जोगेंद्र सिंह, जिलाधिकारी रामपुर
IAS मनीष बंसल, जिलाधिकारी सहारनपुर
IAS कृतिका ज्योत्सना, जिलाधिकारी सुल्तानपुर
IAS राजेश कुमार पांडे, जिलाधिकारी जालौन
IAS भानु चंद्र गोस्वामी, जिलाधिकारी आगरा
IAS प्रियंका निरंजन, जिलाधिकारी मिर्जापुर
IAS गौरांग राठी, जिलाधिकारी उन्नाव
इन जिलाधिकारियों ने प्रदेश में ई-खतौनी (घरौनी) की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित किया जाएगा। सभी को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं!

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.