1st रन फॉर राजन हॉफ मैराथन/क्रॉस कंट्री का सफल आयोजन, 300 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग

  • रिपोर्ट: ज्ञानेश वर्मा

लखनऊ के चारबाग स्थित सेवा ग्राम रेलवे कॉलोनी ग्राउंड में आयोजित 1st रन फॉर राजन हॉफ मैराथन/क्रॉस कंट्री का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम का आयोजन अमित यादव, एडवोकेट हाई कोर्ट द्वारा किया गया, जिसमें 300 से अधिक धावकों ने भाग लिया। विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों में पुरुष, महिला और किशोर-किशोरियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और सांसद मोहनलालगंज आर.के. चौधरी ने की। विशिष्ट अतिथियों में द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जे.एस. भाटिया, जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव सत्येंद्र सिंह, आयोजक बी.एस. रावत और अजय नरेश यादव शामिल थे।

मैराथन का उद्देश्य लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सामुदायिक खेल भावना को प्रोत्साहित करना था। सुबह 7 बजे शुरू हुई इस दौड़ में प्रतिभागियों ने 15 और 10 किलोमीटर की दूरी को तय समय में पूरा करने का संकल्प लिया। पूरे मार्ग पर धावकों को जलपान और प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा प्रदान की गई।

मुख्य अतिथि महापौर सुषमा खर्कवाल ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजन न केवल समाज को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि लोगों को एकजुट भी करते हैं।” कार्यक्रम के अंत में महापौर ने विजेताओं को साइकिल, पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।

आयोजक अमित यादव ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए आश्वासन दिया कि भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्यवर्धक कार्यक्रमों का आयोजन हर साल किया जाएगा।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.