वाराणसी में भांग की दुकान की आड़ में नशे का जाल? प्रशासनिक चुप्पी पर भड़का जनाक्रोश, निष्पक्ष जांच की मांग तेज

  • रिपोर्ट- पकंज झा

वाराणसी के चितईपुर थाना क्षेत्र के सुंदरपुर रोड स्थित नंदलाल बिल्डिंग के पास एक भांग की दुकान को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि इस दुकान की आड़ में लंबे समय से अवैध रूप से गांजा बेचा जा रहा है, जिससे क्षेत्र के युवाओं—विशेषकर स्कूल और कॉलेज के छात्रों—पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। लोगों का आरोप है कि यह कथित अवैध कारोबार बार-बार कार्रवाई के बावजूद फिर से शुरू हो जाता है, जिससे कानून-व्यवस्था और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपों में “मोनू” नामक एक व्यक्ति को इस कथित नेटवर्क का संचालक बताया जा रहा है, जबकि एक पुलिसकर्मी पर संरक्षण देने की चर्चाएं भी सामने आई हैं। हालांकि, इन दावों की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसके बावजूद स्थानीय लोगों में असंतोष बढ़ता जा रहा है और वे इसे प्रशासनिक लापरवाही का परिणाम मान रहे हैं। क्षेत्रीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते सख्त और निष्पक्ष कार्रवाई नहीं की गई, तो इसका असर आने वाली पीढ़ी पर गंभीर रूप से पड़ सकता है। लोगों ने उच्च अधिकारियों से पूरे मामले की पारदर्शी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में कानून का राज कायम रह सके।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.