बेसिक शिक्षा विभाग की रैंकिंग में फिर चमका कोन ब्लॉक, लगातार प्रदर्शन से बना नंबर-1

रिपोर्ट: शिवेंदु श्रीवास्तव
राबर्ट्सगंज(सोनभद्र)। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता सुधार के लिए लागू “डिस्ट्रिक्ट एक्शन प्लान प्रोग्रेस मॉनिटरिंग डैशबोर्ड” की अप्रैल माह की रैंकिंग जारी कर दी गई है। अप्रैल 2026 की रैंकिंग में विकास खंड कोन ने लगातार शानदार प्रदर्शन करते हुए जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार के नेतृत्व में ब्लॉक ने निपुण स्कूल असेसमेंट और शिक्षक उपस्थिति जैसे महत्वपूर्ण मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन दर्ज किया। वहीं नगवां ब्लॉक दूसरे और रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक तीसरे स्थान पर रहा। सीमित संसाधनों और शिक्षकों की कमी के बावजूद कोन ब्लॉक लगातार शीर्ष स्थान बनाए हुए है।
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने इस उपलब्धि का श्रेय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के मार्गदर्शन, शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों तथा संकुल एवं एआरपी टीम की मेहनत को दिया है। उन्होंने कहा कि कठिन परिस्थितियों के बावजूद विद्यालयों में लगातार बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिसका परिणाम प्रत्येक माह की रैंकिंग में दिखाई दे रहा है। विभाग का मानना है कि डिजिटल मॉनिटरिंग और शैक्षणिक सुधार की योजनाओं से जनपद के विद्यालयों की गुणवत्ता में लगातार सुधार हो रहा है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.