रामपुर में युवक 9 साल से जंजीरों में कैद, मानवता को झकझोरने वाला मामला आया सामने

  • रिपोर्टर: शाहबाज़ खान, रामपुर

यूपी के रामपुर जिले के बिलासपुर क्षेत्र के सदराखेड़ा गांव से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक को पिछले 9 सालों से जंजीरों में कैद कर रखा गया है। परिजन उसे मानसिक बीमार बताकर इस तरह की यातनाएं दे रहे हैं, जबकि जिला प्रशासन अब तक इस मामले से बेखबर बना हुआ है।

जंजीरों में कैद यह युवक कोई साधारण व्यक्ति नहीं, बल्कि पढ़ा-लिखा और काबिल इंसान है। युवक का नाम पवन कुमार बताया जा रहा है, जिसने बीकॉम और एमकॉम जैसी उच्च शिक्षा प्राप्त की है, लेकिन आज वह जंजीरों में जकड़ी जिंदगी जीने को मजबूर है।

जानकारी के अनुसार, पवन कुमार बिलासपुर के सदराखेड़ा गांव के निवासी हैं। उनकी चाची और ग्रामीणों का कहना है कि वह पहले बैंक में नौकरी करते थे और पढ़ाई में काफी तेज थे। बताया जाता है कि अत्यधिक पढ़ाई और मानसिक दबाव के चलते उनकी मानसिक स्थिति बिगड़ गई, जिसके बाद वह आसपास के लोगों को परेशान करने लगे।

इसी वजह से परिजनों ने उन्हें पिछले 9 वर्षों से जंजीरों में बांध रखा है। इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और लोग इसे लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई सामने नहीं आई है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.