मीरापुर में हाईवोल्टेज का करंट लगने से युवक की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

मीरापुर से ऋतु मोहन की रिपोर्ट
कस्बे में ट्रक के ऊपर बैठते समय एक युवक की हाईवोल्टेज करंट लगने से मौत हो गई। युवक मुजफ्फरनगर जाने के लिए ट्रक में सवार हो रहा था।
मीरापुर निवासी जावेद (25) पुत्र अब्बास पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता था तथा बुधवार की शाम एक ट्रक में सवार होकर मुजफ्फरनगर जाने की तैयारी में था। रात करीब 8 बजे जब जावेद मुजफ्फरनगर जाने के लिए ट्रक के ऊपर बैठ रहा था तथा जैसे ही ट्रक जाटो वाली पुलिया के निकट पहुचा तभी ट्रक के ऊपर से गुजर रही हाईवोल्टेज विद्युत लाइन से छू गया। जिससे वह करंट की चपेट में आ गया तथा करंट लगने पर वह नीचे जा गिरा तथा उसकी मौके पर मौत हो गई। उसके साथी पास में स्थित एक हॉस्पिटल में लेकर गए जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में युवक के स्वजन मौके पर आ गए। युवक के स्वजन को रोकर बुरा हाल था। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक कोई लिखा पढ़ी नहीं हुई थी। बता दें कि पूर्व में भी ट्रक चालकों की लापरवाही के चलते कई हादसे हो चुके हैं। चालक सड़क की साइड में गुजर रहे विद्युत तारों के नीचे ही ट्रक को खड़ा करते हैं।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.