फरीदाबाद में घर में घुसकर युवक पर हमला, रिश्तेदारों पर आरोप, CCTV वीडियो वायरल

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

Faridabad। शहर के SGM Nagar इलाके से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां कुछ लोगों ने घर में घुसकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। हैरानी की बात यह है कि हमलावर युवक के ही रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नशे में धुत होकर घर में घुसे हमलावर

जानकारी के मुताबिक, करीब आधा दर्जन लोग नशे की हालत में घर में घुस आए और युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट करने लगे। बताया जा रहा है कि आरोपी पीड़ित युवक के मौसी के बेटे हैं, जिन्होंने आपसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया।

CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि हमलावर युवक को घेरकर लगातार पीट रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।

पीड़ित ने की कार्रवाई की मांग

घटना के बाद पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस मामले में पुलिस द्वारा औपचारिक रूप से केस दर्ज किए जाने की जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस जांच में जुटी

पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.