लखीसराय(सरफराज आलम)जिले के तेजतर्रार पुलिस अधीक्षक अजय कुमार के स्थानांतरण के उपरांत जिला और पुलिस प्रशासन की ओर से समाहरणालय स्थित खेल भवन में शानदार विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें डीएम मिथिलेश मिश्र,एडीएम नीरज कुमार डीडीसी सुमित कुमार,सदर एसडीएम प्रभाकर कुमार, एसडीपीओ शिवम कुमार सहित जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद रहे विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए डीएम मिथिलेश मिश्र ने एसपी अजय कुमार के कार्यकाल की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि आईपीएस अजय कुमार एक कुशल प्रशासक थे साथ ही अपने
असाधारण गुणों,दूर दृष्टि और पुलिस व जिला प्रशासन तथा समाज के लिए दिए गए योगदान के कारण एक विशाल और प्रेरणादायक व्यक्तित्व रखते थे।वहीं पुलिस पदाधिकारीयों तथा थाना अध्यक्षों ने कहा कि एसपी अजय कुमार पुलिस परिवार के अभिभावक के तौर पर काबिले तारीफ तरीके से कार्य को अंजाम दिया।
पुलिस कर्मियों ने कहा कि एसपी अजय कुमार, कुशल प्रशासक,समाज सुधारक के साथ-साथ विराट व्यक्तित्व के धनी थे।वही अपने विदाई सह सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए एसपी अजय कुमार ने कहा कि यह मेरे लिए भावुक क्षण है।1 वर्ष 4 महीने के बाद जब मैं लखीसराय को अलविदा कह रहा हूं तो मन में खुशी और थोड़ी उदासी दोनों है मुझे हमेशा लगा कि हम एक परिवार के तरह साथ रहे हैं। मैं आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूं कि आपने मुझे हमेशा सहयोग मार्गदर्शन और मित्रता दी।लखीसराय जैसे जिले में एसपी के पद पर रहकर कार्य करना मेरे लिए एक अद्भुत अनुभव रहा मैं आप सब से बहुत कुछ सीखा। एसपी ने पुलिस पदाधिकारी और कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपकी मेहनत और टीम वर्क ने हमें निरंतर सफलता दिलाई।लखीसराय में बिताए गए हर पल,हर चुनौती और हर सफलता के लिए मैं जिले के सभी पुलिस पदाधिकारीयों,कर्मियों और जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों का आभारी हूं।एसपी अजय कुमार ने अपने अंत के संबोधन में अपने अधीनस्थ रहे पुलिसकर्मियों व पदाधिकारीयों की ओर संबोधित करते हुए कहा कि मुश्किलें जैसे भी हो आगे बढ़ना है और हमेशा सकारात्मक रहना है।विदाई सह सम्मान समारोह के दौरान जिला व पुलिस प्रशासन के पदाधिकारीयों व कर्मियों ने एसपी अजय कुमार का फूल माला,बुके तथा अंग वस्त्र भेंट कर शानदार स्वागत किया।
