मामूली विवाद में युवक को मारी गोली, हालत बेहद गंभीर

सिकंदराबाद-कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला रामपुरा में मामूली विवाद के चलते एक युवक को पड़ोसी ने गोली मार दी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया ।घायल अवस्था में युवक को पहले नगर के अस्पताल भर्ती कराया गया। जहां से उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया दो दिन पूर्व नगर के मोहल्ला रामपुरा निवासी युवक गांव सिरोधन में आयोजित समारोह मे गये थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था, उस समय तो लोगों ने मामला शांत करवा दिया था। बताया जाता है कि शुक्रवार की सुबह सुखबीर का पुत्र प्रशांत अपने घर पर था। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक युवक ने प्रशांत पर फायर कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन और आसपास के लोगो मे अफरा- तफरी मच गई। परिजन आनन फानन में प्रशांत को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। गोली लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुची। कोतवाल ऋषिपाल सिंह ने बताया कि युवक को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.