इंटरनेट ना होने पर भी कर सकेंगे पेमेंट, RBI का नया e₹ लॉन्च, जानें इसकी खासियत..!

मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने डिजिटल पेमेंट सिस्टम में एक बड़ा कदम उठाते हुए ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2025 के दौरान ऑफलाइन डिजिटल रुपया (Offline e₹) लॉन्च किया है। इस नई सुविधा के जरिए अब लोग बिना इंटरनेट या मोबाइल नेटवर्क के भी डिजिटल पेमेंट कर सकेंगे।

RBI के अनुसार, ऑफलाइन डिजिटल रुपया बिल्कुल नकद (Cash) की तरह काम करेगा। उपयोगकर्ता अपने मोबाइल वॉलेट में डिजिटल रुपए रख सकेंगे और किसी भी व्यापारी या व्यक्ति को QR कोड स्कैन या सिर्फ टैप करके भुगतान कर पाएंगे।

इस सुविधा का सबसे बड़ा फायदा उन इलाकों में होगा जहां इंटरनेट की कनेक्टिविटी कमजोर रहती है। अब ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में भी लोग आसानी से डिजिटल लेन-देन कर सकेंगे।

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि यह पहल डिजिटल अर्थव्यवस्था को नई दिशा देगी और भारत को “कैशलेस सोसाइटी” की ओर तेजी से आगे बढ़ाएगी।

विशेषज्ञों का मानना है कि ऑफलाइन डिजिटल रुपया आने वाले समय में छोटे कारोबारियों, दुकानदारों और आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा, जिससे डिजिटल इंडिया मिशन को और मजबूती मिलेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.