सुनपेड गांव में हुई डॉ. ईश्वर सिंह से मारपीट के मामले में योगेंद्र, योगेश और दिनेश को गिरफ्तार किया

पुलिस थाना सदर बल्लभगढ में ईश्वर सिह वासी गांव सुनपेड, फरीदाबाद ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 19 जुलाई की रात के समय जब वह अपने क्लिनिक से निकल रहा था तभी पीछे से कुछ लडके आये और उन्होंने उसके ऊपर लाठी डंडो से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिस शिकायत पर थाना सदर बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में योगेंद्र, योगेश व दिनेश वासी सुनपेड को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी योगेंद्र और शिकायतकर्ता का 19 जुलाई को ही झगड़ा हुआ था। जिसको लेकर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता को पीट दिया।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.