फरीदाबाद में दूसरे दिन भी चला पीला पंजा, 50 रेहड़ियां व कई अवैध निर्माण ध्वस्त

  • रिपोर्ट: नीरज मित्तल

डीटीपी इंफोर्समेंट याजन चौधरी के आदेश पर आज दूसरे दिन भी फरीदाबाद में अलग-अलग स्थानों पर पीला पंजा चला। डीटीपी इंफोर्समेंट याजन चौधरी ने बताया कि फरीदाबाद की बस सेल्वा कॉलोनी, भारत कॉलोनी, सेक्टर-29, सेक्टर-87 स्थित जीवन नगर आदि क्षेत्रों में व्यापक कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान करीब 50 सब्जियों की रेहड़ियां, 20 अस्थायी दुकानें, पांच बाउंड्री वॉल तथा 20 डीपीसी तोड़ी गईं। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया।

डीटीपी ने स्पष्ट किया कि प्रशासन से मंजूरी लिए बिना यदि कहीं भी कोई अवैध निर्माण कराया जाएगा तो ऐसे लोगों से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर में अवैध कब्जों और निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

khabre junction

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.