नेपाल में अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में खंजरपुर के पहलवानों ने जीते स्वर्ण पदक

  • रिपोर्ट: जीतेन्द्र कुमार

मोदीनगर : गांव खंजरपुर के होनहार पहलवान कन्नू पहलवान, कृष्ण पहलवान और कार्तिक पहलवान ने नेपाल में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर अपने गांव, क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।

इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के साथ-साथ उनके कोच अभिषेक पहलवान का कुशल मार्गदर्शन भी अहम रहा। कोच अभिषेक पहलवान के नेतृत्व में तीनों पहलवानों ने कठिन परिश्रम कर यह मुकाम हासिल किया।

क्षेत्रवासियों ने तीनों पहलवानों और उनके कोच को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। लोगों ने कहा कि यह उपलब्धि आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी। सभी ने ईश्वर से प्रार्थना की कि वे इन होनहार खिलाड़ियों पर अपनी कृपा बनाए रखें और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह सफलता मिलती रहे।

ग्रामीणों को पूर्ण विश्वास है कि कन्नू पहलवान, कृष्ण पहलवान और कार्तिक पहलवान आने वाले समय में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन कर देश, समाज और गांव का नाम और ऊंचा करेंगे।


khabre junction

Leave A Reply

Your email address will not be published.