World Art Day 2024: आज देश भर में मनाया जाएगा ‘विश्व कला दिवस’, जानें इसका इतिहास और महत्‍व

इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है यह विशेष दिन

नई दिल्ली। मनुष्य की भावनाओं और व्यक्तित्व को पहचान दिलानें में उसके अंदर मौजूद कला का विशेष योगदान होता है। इसलिए कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हर साल 15 अप्रैल को विश्‍व कला दिवस का आयोजन किया जाता है। विश्‍व कला दिवस पर सामान्‍य लोगों के बीच अलग अलग कलाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने का काम किया जाता है।

इतिहास
पहली बार विश्‍व कला दिवस यानी वर्ल्ड आर्ट डे 15 अप्रैल 2012 में मनाया गया था। इस दिन को आधिकारिक उत्सव के तौर पर लॉस एंजिल्स में 2015 में मनाया गया। इसके बाद विश्व कला दिवस यूनेस्को द्वारा समर्पित एक दिन है जिसे 2019 में यूनेस्को के सामान्य सम्मेलन के 40वें सत्र में घोषित किया गया। तब से हर साल दुनियाभर में अलग-अलग कलाओं से जुड़े लोग इस दिन को कला दिवस के रूप में सेलिब्रेट करते हैं और कला व कलाकारों के प्रति अपना सम्‍मान जताते हैं।

15 अप्रैल को ही क्‍यों
15 अप्रैल 1452 को इटली के महान चित्रकार लिओनार्दो दा विंची की जयंती है। लिओनार्दो दा विंची इटली के महान चित्रकार, मूर्तिकार, वास्तुशिल्पी, संगीतज्ञ, कुशल यांत्रिक, इंजीनियर और वैज्ञानिक थे। कला में उनकी परंगतता की वजह से उन्‍हें दुनियाभर में सम्‍मान मिला और आज उनकी जयंती पर विश्‍व कला दिवस का आयोजन किया जाता है।

उद्देश्य
संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) के मुताबिक विश्व कला दिवस मनाने का उद्देश्य समाज में कलात्मक अभिव्यक्तियों को दृढ़ता से एकीकृत करना है। इतना ही नही इस दिन को मनाने का उद्देश्य समाज के विकास में कला के महत्‍व और योगदान को भी बताना है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.