राशन वितरण केंद्र आवंटन के खिलाफ काशीपुर की महिलाओं का जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन

रामपुर, 12 फरवरी: रामपुर के काशीपुर गांव में राशन वितरण केंद्र के नए आवंटन के खिलाफ आज पूर्व संचालक पक्ष की महिलाओं ने जिला अधिकारी कार्यालय पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान की मिलीभगत से डीपू का आवंटन किसी अन्य व्यक्ति को कर दिया गया, जबकि पहले यह उनके परिवार के नाम पर था।

महिलाओं ने की निष्पक्ष जांच की मांग
प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बताया कि उनके परिवार के मुखिया के निधन के बाद पुनः आवंटन प्रक्रिया शुरू की गई थी। इसके लिए गांव की महिलाओं ने एक समूह बनाया और सभी शर्तें पूरी की, लेकिन ग्राम प्रधान ने कथित रूप से धांधली कर डीपू किसी और को आवंटित करा दिया।

 

क्या प्रशासन करेगा निष्पक्ष जांच?
महिलाओं ने जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए जल्द से जल्द न्याय दिलाने की गुहार लगाई। इस विरोध प्रदर्शन में गांव की बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं, जिन्होंने प्रशासन से इस मामले में पारदर्शिता से जांच करने और उचित कार्रवाई करने की अपील की।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.