गाजियाबाद। उज्जवला सोसाइटी द्वारा आयोजित “महिला उद्यमी मेला 2.0” का आयोजन सीएमडी हॉल में बड़े उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय डॉ. राजकुमार सांगवान (सांसद) ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सत्येंद्र त्यागी, हरेंद्र शर्मा, आकाश शर्मा, राजकुमार गुप्ता, लोकेश ढोडी, मंजू कश्यप सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
🔹 महिलाओं के स्टालों ने खींचा सबका ध्यान
मेले में महिला उद्यमियों द्वारा विविध उत्पादों के आकर्षक स्टाल लगाए गए। इनमें हाथ से बने सजावटी सामान, धूप, अगरबत्ती, दीये, कैंडल, अचार, ज्वेलरी, घरेलू उत्पाद आदि शामिल थे। महिलाओं ने अपने हुनर और आत्मनिर्भरता का शानदार प्रदर्शन किया।
🔹 सांसद डॉ. सांगवान ने बढ़ाया हौसला
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने महिला उद्यमियों की सराहना करते हुए कहा कि –
“महिलाएं समाज की असली शक्ति हैं। आत्मनिर्भर बनने के लिए जो प्रयास आप कर रही हैं, उसमें मेरा और सरकार का पूरा सहयोग रहेगा। जहां भी जरूरत होगी, मैं हमेशा आपके साथ हूं।”
🔹 महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर
विनोद वैशाली (चेयरमैन) ने कहा कि महिलाओं के लिए कई सरकारी योजनाएं उपलब्ध हैं और उज्जवला सोसाइटी उनके आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर काम कर रही है।
एसीपी अमित सक्सेना ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को सेल्फ डिफेंस और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी, ताकि वे सुरक्षा और जागरूकता दोनों में मजबूत बनें।
डॉ. पूनम गर्ग ने कहा –“मैं हमेशा महिलाओं के साथ हूं, और उनके हर प्रयास में मेरा पूरा सहयोग रहेगा।”
🔹 सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम
कार्यक्रम में छाया स्कूल के बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया।
इस दौरान अरुण त्यागी (छाया स्कूल प्रिंसिपल), राज ढींगरा, सुदेश शर्मा, महेश तायल, अनिला आर्या, ललित अरोड़ा (प्रदेश संयोजक पंजाबी मंच), डॉ. कविता शर्मा, डॉ. पराग शर्मा, फिजियोथैरेपिस्ट रश्मी मलिक, पवन कुमार, संघर्ष शर्मा, मोनिका शर्मा, कविता गोयल, चित्रा मैडम और बालाजी अकैडमी सहित कई प्रतिष्ठित लोग उपस्थित रहे।
🔹 कार्यक्रम सहयोगियों का योगदान
रिया जोसेफ, कुसुम शर्मा, शिखा भटनागर, रजनी भारद्वाज, सुशीला दहिया, कमलजीत, कृतिका लखानी, गार्गी, मनन अरोड़ा, अंशु गर्ग, उर्मिला खुराना, ज्योति खुराना, राज खुराना, पवन खुराना सहित अनेक सहयोगियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
