Jan Suraj 2nd List: जन सुराज ने जारी की 65 उम्मीदवारों की दूसरी सूची, राघोपुर सीट पर अब भी सस्पेंस बरकरार

Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025:
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य की सियासत में गर्मी बढ़ गई है। सभी राजनीतिक दल अब प्रत्याशियों के चयन में तेजी दिखा रहे हैं। इसी क्रम में प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) की पार्टी जन सुराज (Jan Suraaj) ने अपनी दूसरी उम्मीदवार सूची (Jan Suraj 2nd Candidate List) जारी कर दी है। इस सूची में कुल 65 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं।

इससे पहले जन सुराज की पहली सूची में 51 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची के जारी होते ही पार्टी के राजनीतिक रणनीति पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

 राघोपुर सीट पर सस्पेंस बरकरार

जन सुराज की दूसरी सूची में राघोपुर सीट शामिल नहीं की गई है, जहां से तेजस्वी यादव लगातार तीसरी बार चुनाव जीतने की कोशिश में हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर राघोपुर से अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत कर सकते हैं और तेजस्वी यादव को सीधी चुनौती दे सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रशांत किशोर ने 11 अक्टूबर को राघोपुर से अपने चुनाव प्रचार की औपचारिक शुरुआत की थी। अपने भाषण में उन्होंने कहा था कि वे तेजस्वी यादव को “अमेठी में राहुल गांधी की तरह हराएंगे।”

जन सुराज की दूसरी सूची के प्रमुख उम्मीदवार

जिलाविधानसभा क्षेत्रउम्मीदवार का नामआरक्षणलिंग
पश्चिम चंपारणनौतनसंतोष चौधरीसामान्यपुरुष
पूर्वी चंपारणरक्सौलकपिल देव प्रसाद उर्फ भुवन पटेलसामान्यपुरुष
पूर्वी चंपारणकेसरियानाज़ अहमद खान उर्फ पप्पू खानसामान्यपुरुष
पूर्वी चंपारणकल्याणपुरडॉ. मंतोष साहनीसामान्यपुरुष
सीतामढ़ीबथनाहा (SC)डॉ. नवल किशोर चौधरीअनु.जातिपुरुष
मधुबनीहरलाखीरत्नेश्वर ठाकुरसामान्यपुरुष
सुपौलत्रिवेणीगंज (SC)प्रदीप रामअनु.जातिपुरुष
अररियानरपतगंजजनार्दन यादवसामान्यपुरुष
किशनगंजठाकुरगंजमोहम्मद एकरामुल हकसामान्यपुरुष
कटिहारमनिहारी (ST)बाबलू सोरेनजनजातिपुरुष
मधेपुरासिंहेश्वर (SC)प्रमोद कुमार रामअनु.जातिपुरुष
दरभंगाबहादुरपुरआमिर हैदरसामान्यपुरुष
सिवानबरहरियाडॉ. शहनवाज़सामान्यपुरुष
वैशालीराजा पाकर (SC)मुकेश कुमार रामअनु.जातिपुरुष
समस्तीपुरहसनपुरइंदु गुप्तासामान्यमहिला
बेगूसरायचेरिया बरियारपुरडॉ. मृत्युंजयसामान्यपुरुष
मुंगेरतारापुरडॉ. संतोष सिंहसामान्यपुरुष
नालंदाइस्लामपुरतनुजा कुमारीसामान्यमहिला
पटना ग्रामीणफुलवारी (SC)प्रो. शशिकांत प्रसादअनु.जातिपुरुष
भोजपुरसन्देशराजीव रंजन सिंहसामान्यपुरुष

 

(अन्य क्षेत्रों की पूरी सूची जन सुराज की वेबसाइट और आधिकारिक सोशल मीडिया पेजों पर उपलब्ध है।)

जन सुराज की रणनीति पर निगाहें

विश्लेषकों का मानना है कि प्रशांत किशोर बिहार की पारंपरिक राजनीति को चुनौती देने की कोशिश में हैं। उनकी पार्टी की दूसरी सूची से स्पष्ट है कि जन सुराज ने विभिन्न जातीय वर्गों, युवाओं और शिक्षित चेहरों को प्राथमिकता दी है।

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.