ऐलनाबाद 21 दिसंबर ( एम पी भार्गव ) जबरदस्त शीत ऋतु को देखते हुए सामाजिक सरोकार के तहत जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर ऐलनाबाद की नि :शुल्क पाठशाला में सर्दी वस्त्र जरूरतमंद बच्चो को वितरित किए गए।
सर्दी वस्त्र वितरण का उद्देश्य ठंड के मौसम में गरीब, बेसहारा एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के बच्चो को राहत पहुंचाना रहा। इस दौरान जेपी साहब ने कहा कि समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए, और मानवता इंसानियत के नाते युवा शक्ति पीढ़ी को बढ़ चढ कर भाग लेना चाहिए, ताकि कोई भी जरुरतमंद गरीब वंचित शोषित समाज के बच्चे ठंड से परेशान न हो।
इस सेवार्थ में उपस्थित रहे महंत राधिका जी और इनके शिष्य सुमन जी, कैटरीना जी, गोविंद जी , नेहरू युवा क्लब जेपी ब्राहमणवासी , राधेश्याम जी सोनड़ी, आदि सर्दी वस्त्र वितरित किया कार्यक्रम संपन्न हुआ और निस्वार्थ सहयोगी भजन लाल फौजी, राकेश जी नायक मुंसरी ने किया।
