भारत रत्न, संविधान रचियता बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर का अपमान नहीं सहेंगे- डीपी भारती

बदायूं। अमर उजाला समाचार पत्र के पेज संख्या दो पर दिनांक 19 दिसंबर 2023 को पूर्व दर्जा मंत्री/सदर विधायक आबिद रज़ा के राष्ट्रीय सचिव बनने पर विज्ञापन जारी किया गया जिसमें स्व० मुलायम सिंह यादव के बाद ठीक बराबर में भारत रत्न, संविधान रचियता परम् पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर का फ़ोटो लगाया है जो कि अत्यंत निंदनीय है व सपाइयों की ओछी मानसिकता का परिचायक है। भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर की तुलना मुलायम सिंह यादव से भी नीचे की है। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती को विज्ञापन देखकर बहुत दुःख हुआ और भावनाएँ आहत हुई हैं।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री श्री डीपी भारती ने कहा समाजवादी पार्टी व आबिद रज़ा का असली चेहरा सामने आ गया है आबिद रजा अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं, जिनको भारत रत्न बाबा साहब के बारे में न ही ज्ञान है और न ही बाबा साहब अम्बेडकर के प्रति कोई आस्था है। राजनैतिक कारणों से आबिद रज़ा ने घिनौना परिचय दिया है। आबिद रज़ा ने संविधान के रचयिता पूज्य बाबा साहब डॉ० भीमराव अंबेडकर का अपमान करके समस्त देशवासियों और संविधान का अपमान किया है। आबिद रजा के अंदर जरा सी भी नैतिकता बची हो तो देश की जनता से उन्हें माफ़ी मांगनी चाहिये और बाबा साहब का सम्मान करना चाहिये।

 

About The Author

Leave A Reply

Your email address will not be published.